Balrampur News: भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
बलरामपुर, अक्टूबर 15 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। आदि शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति वैरागी पुरवा की ओर से आयोजित भव्य भजन संध्या में हजारों श्रद्धालु उमड़े। भजन गायकों सुनील ओझा मधुर एवं आशा राव ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों के बीच पूरा परिसर माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा। आयोजित भजन संध्या में चेयरमैन प्रतिनिधि अदनान फिरोज, सनातन जागृति मंच के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, राहुल सोनी कक्कू, अमित कसौधन और बनारसी लाल मोदनवाल अतिथि के रूप में शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष राजकुमार मोदनवाल, उपाध्यक्ष एवं सभासद विवेक मोदनवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, राकेश मोदनवाल और सुरेश जायसवाल ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया। यह भी पढ़ें- Barabanki News: मैया का मंदिर सुहाना लगता है... पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.