बलरामपुर, जुलाई 6 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने सोमवार को भगवतीगंज स्थित देशी शराब और कंपोजिट शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण कर बिक्री व्यवस्था, स्टॉक, अभिलेख, ई-पॉस प्रणाली और सीसीटीवी व्यवस्था की जांच की। उन्होंने शासन की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने दुकानों पर प्रदर्शित मूल्य सूची, लाइसेंस, बिक्री एवं स्टॉक रजिस्टर का मिलान कराया। ई-पॉस मशीन से हो रही बिक्री की जांच के साथ शराब की बोतलों पर अंकित क्यूआर कोड स्कैन कर उनकी प्रामाणिकता भी परखी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को चौबीसों घंटे चालू रखने और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Roorki News: दुकान में शराब पिलाते पकड़ा, मु...