बलरामपुर, सितम्बर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के शिवानगर गांव में बोलेरो की टक्कर से वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने हादसे के 11 दिन बाद अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हादसा 22 अगस्त की दोपहर तुलसीपुर-बलरामपुर मार्ग पर वर्मा खाद-बीज भंडार के सामने हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम शिवानगर निवासी रामकुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता नाममुन (63) 22 अगस्त को घर से खेत में छुट्टा जानवरों को देखने जा रहे थे। दोपहर करीब 2:40 बजे तुलसीपुर की ओर से बलरामपुर जा रही सफेद रंग की बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- बोलेरो की टक्कर से वृद्ध की मौत के मामले में 11 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें एंबुले...