बलरामपुर, नवम्बर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मंगलवार को जिलेभर के बैंकों, डाकघरों, जनसेवा केंद्रों और वित्तीय संस्थानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने संस्थानों के अंदर और आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की। बैंक अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर सीसीटीवी कैमरों और फायर अलार्म की कार्यशीलता भी परखी गई। पुलिस ने बैंक में मौजूद लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव और सुरक्षित बैंकिंग के तरीके बताए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...