बलरामपुर, अगस्त 4 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अदालत से बरी किए जाने के बाद तुलसीपुर में उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। दीप नारायण सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक धर्मवीर सिंह व प्रधानाचार्य डॉ. पवन शर्मा के नेतृत्व में समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई और मिठाइयां वितरित कर न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया। प्रबंधक धर्मवीर सिंह ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। उन्होंने न्यायालय के फैसले को सत्य की जीत बताया। समर्थकों ने भी निर्णय को न्यायपालिका पर विश्वास की जीत बताते हुए स्वागत किया। यह भी पढ़ें- कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह? समारोह में भाजपा के प्रांतीय कार्यसमि...