बलरामपुर, नवम्बर 7 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के मथुरा और शिवपुरा मंडल की मासिक बैठक विधायक कैलाश नाथ शुक्ला के जोगिया बनकटवा स्थित आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराने का संकल्प लिया गया। प्रथम सत्र में मथुरा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष बुद्धि सागर अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। मंडल प्रभारी जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण ने कहा कि मतदाता सूची का कार्य संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। बूथ अध्यक्ष घर-घर जाकर नए मतदाताओं के नाम जुड़वाएं। द्वितीय सत्र में शिवपुरा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि शिव प्रसाद द्विवेदी...