बलरामपुर, जुलाई 20 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन (तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र) की तैयारी को लेकर रविवार को तुलसी पार्क स्थित अटल भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन को सफल, भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। साथ ही संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया गया। बैठक में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल एवं भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक बूथ से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News...