Balrampur News: बीम गिरने से सात वर्षीय बालिका की मौत
बलरामपुर, जुलाई 11 -- Balrampur News: हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवलगंज गांव में शुक्रवार देर शाम बारिश के बीच घर का बीम और टांड़ गिरने से सात वर्षीय बालिका की दबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान रामनिवास गौतम ने बताया कि नेवलगंज निवासी रक्षाराम पासवान की सात वर्षीय पुत्री काजल अपनी मां के साथ घर में बर्तन धुलवा रही थी। लगातार बारिश के कारण दीवार में सीलन आ गई थी। इसी दौरान अचानक टांड़ और बीम भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से काजल गंभीर रूप से घायल हो गई और काजल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद गांव में शोक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.