Balrampur News: बीमा व पेंशन योजनाओं से जुड़ेंगे गन्ना किसान : पल्टूराम
बलरामपुर, जुलाई 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बलरामपुर की ओर से सोमवार को तीन दिवसीय बीमा, पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर आधारित कृषक गोष्ठी एवं मेले का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम ने किया। मेले में किसानों को आधुनिक खेती, कृषि यंत्रीकरण तथा प्रधानमंत्री की विभिन्न बीमा एवं पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही कई किसानों का मौके पर ही विभिन्न योजनाओं में नामांकन भी कराया गया। सदर विधायक पल्टूराम ने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए नई तकनीकों का उपयोग जरूरी है। उन्होंने किसानों से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने की अपील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.