बलरामपुर, जुलाई 13 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सदर विकासखंड स्थित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यालय की सफाई के दौरान एक जहरीला कोबरा सांप निकल आया। सांप दिखाई देते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और सुरक्षा के मद्देनजर कार्यालय के प्रभावित हिस्से को तत्काल खाली करा दिया गया। करीब तीन घंटे तक कर्मचारी दहशत में रहे। बाद में सपेरे ने मौके पर पहुंचकर कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया, तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी सुनील कुमार सोमवार सुबह करीब आठ बजे कार्यालय की नियमित सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर कार्यालय में मेज के पास बैठे एक जहरीले कोबरा पर पड़ी। उन्होंने बिना किसी जोखिम के तत्काल इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी संजय कुमार को दी। सूचना मिल...