बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: गौरा चौराहा, संवाददाता। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के मुडिला नौबस्ता गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जेठ की पिटाई का विरोध करने और बीच-बचाव करने पहुंचे पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मुड़िला नौबस्ता निवासी सोनी श्रीवास्तव पत्नी अखिलेश श्रीवास्तव ने गुरुवार को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके जेठ श्याम बहादुर श्रीवास्तव के साथ अंकित श्रीवास्तव मारपीट कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर उनके पति अखिलेश कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इस पर अंकित श्रीवास्तव और उसकी पत्नी आरती ने एकराय होकर उनके पति के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने लात-घूं...