Balrampur News: बिरसा मुंडा की जयंती पर आज मनेगा जनजातीय गौरव दिवस
बलरामपुर, नवम्बर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर रविवार को जिले में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर पचपेड़वा के इमिलिया कोडर स्थित थारू संग्रहालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के साथ स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रम में जनजातीय परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने संबंधित विभागों को पात्र परिवारों के आधार, आयुष्मान और राशन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण और आयुष्मान कार्ड बनाएगा। वहीं, आवास, पेंशन, छात्रवृत्ति, पोषण, उज्ज्वला और राशन योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Delhi News: छत्तीसगढ़:: बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.