बलरामपुर, अगस्त 2 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। डिजिटल इंडिया के दौर में विकासखंड गैसड़ी के जरवा, बालापुर, नेवलगढ़, जनकपुर समेत दर्जनों गांवों के लोग मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटते ही मोबाइल टावर बंद हो जाते हैं, जिससे कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप हो जाती हैं। इससे संचार व्यवस्था के साथ ऑनलाइन सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। बालापुर के सीएससी संचालक कमलेश यादव ने बताया कि बिजली रहने पर किसी तरह ऑनलाइन कार्य हो जाते हैं, लेकिन बिजली जाते ही नेटवर्क गायब हो जाता है। ऐसे में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड समेत अन्य सरकारी सेवाओं के लिए आने वाले लोगों को बिना काम कराए लौटना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Supaul News: ललमनियां में मोबाइल नेटवर्क ठप, ग्रामीणों की बढ़ी परे...