बलरामपुर, अगस्त 10 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के गनवरिया गांव में घर की दीवार से सटाकर बांधे गए बिजली के केबल को हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि केबल हटाने की बात कहने पर पड़ोसी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर युवक से गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक के सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी व उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गनवरिया गांव निवासी कौशल पुत्र छोटकू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अगस्त की शाम करीब सात बजे उसके पड़ोसी हरिराम पुत्र रक्षाराम ने बिजली का केबल उसके घर की दीवार से सटाकर बांध दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बिजली का केबल हटाने को लेकर विवाद, पड़ोसी दंपती पर मारपीट का आरोप केबल कटा था, ...