Balrampur News: बारिश से सब्जियां महंगी, रसोई का बजट बिगड़ा
बलरामपुर, सितम्बर 28 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में पिछले तीन दिनों तक हुई लगातार बारिश का असर अब रसोई के बजट पर भी पड़ने लगा है। खेतों में जलभराव और बारिश के कारण सब्जियों की तुड़ाई-ढुलाई प्रभावित होने से मंडियों में आवक कम हुई है। इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई सब्जियों के दाम में 10 से 40 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हो गई है। अचानक बढ़ी कीमतों से गृहिणियों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। सब्जी मंडी में प्याज पहले 30 रुपये किलो बिक रहा था, जो अब बढ़कर 50 रुपये पहुंच गया है। टमाटर के दाम 40 से बढ़कर 60 रुपये किलो हो गए हैं। अदरक 100 से बढ़कर 150 रुपये और धनिया 160 से बढ़कर 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है। मूली 40 से 60 रुपये और लौकी 30 से बढ़कर 40 रुपये किलो बिक रही है। गोभी के दाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.