Balrampur News: बारिश-बाढ़ के बाद धान खरीद की तैयारी, लेट लतीफ होगी खरीद की रफ्तार
बलरामपुर, अक्टूबर 4 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बारिश व बाढ़ ने इस बार धान खरीद की पूरी प्रक्रिया को ही लेट लतीफ करने की आशंका पैदा कर दी है। खेतों में खड़ी फसल के बीच हुई अतिवृष्टि और राप्ती समेत अन्य नदियों के बढ़े जलस्तर से तटवर्ती इलाकों में धान की फसल प्रभावित हुई है। कई गांवों में खेतों में पानी भरने से फसल गिर गई है तो कहीं लंबे समय तक जलभराव के कारण कटाई में देरी की स्थिति बन गई है।
फसल कटाई पर प्रभाव ऐसे में धान खरीद के लिए प्रशासन ने 24 क्रय केंद्र तो निर्धारित कर दिए हैं, लेकिन किसानों की उपज समय पर केंद्रों तक पहुंचेगी या नहीं, इस पर मौसम ने सवाल खड़ा कर दिया है। फसल की कटाई, धान को सुखाने और फिर उसे क्रय केंद्र तक पहुंचाने में देरी हुई तो खरीद की रफ्तार भी प्रभावित होना तय माना जा रहा है।
खरीफ विपणन सत्र की तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.