बलरामपुर, सितम्बर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सदर ब्लॉक के जबदही गांव के मजरे जबदहा में बुधवार सुबह बाढ़ के पानी ने एक परिवार का सहारा छीन लिया। गांव निवासी कल्लू राम मौर्य (55) सुबह करीब 6:30 बजे शौच के लिए घर से निकले थे। सड़क किनारे बाढ़ का पानी भरा होने के कारण वह गड्ढे का अंदाजा नहीं लगा सके और उसमें गिरकर डूब गए। कल्लूराम के डूबने की जानकारी होते ही ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर से गांव में मातम छा गया। परिवार में उनकी पत्नी व 20 वर्षीय बेटी सुमन देवी हैं। यह भी पढ़ें- Bagaha News: घर से सामान निकाल रहे मजदूर की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत ग्रामीणों के मुताबिक पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है, ऐसे में कल्लूराम ही परिवार की जिम्मेदारी स...