बलरामपुर, अगस्त 30 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र के छितौनी गांव और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। तेंदुआ लगातार आबादी के आसपास दिखाई दे रहा है। खेत में बने बाड़े में तेंदुए ने घुसकर एक भेंड़ को जबड़े में जकड़कर उठा ले गया। तलाश के बाद झाड़ी में भेंड़ का अवशेष मिलने पर ग्रामीण भयभीत होकर वहां से भाग निकले। रविवार भोर में पश्चिमी कपौवा गांव में तेंदुआ एक खपरैल मकान की छत पर बैठा दिखाई दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह वहां से भागकर गांव के पश्चिम दिशा में स्थित गन्ने के खेत में जा घुसा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: निबोरिया में चार दिन से दिख रहा तेंदुए, अब तक नहीं लगा पिंजरा ग्रामीण बच्चा राम पाल ने बताया कि उन्होंने अपने खेत के पास बने बाड़े में भेड़ें बांध रखी थीं। रविव...