बलरामपुर, नवम्बर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर। ललिया थाना क्षेत्र के बल्देवनगर बाजार चौराहे पर पुरानी रंजिश में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। मेढ़ईडीह निवासी अनिल कुमार ओझा ने पुलिस को बताया कि 23 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे वह रामगोपाल चौहान की पान की गुमटी पर खड़े थे। आरोप है कि शनि यादव, सुनील कसौधन और सोनू कसौधन ने पीछे से आकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: युवक की पिटाई के मामले में रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...