बलरामपुर, सितम्बर 7 -- Balrampur News: 29 अगस्त की सुबह घर से निकली थी महमूदा तलाश में जुटी पुलिस

लापता किशोरी की जानकारी बलरामपुर, संवाददाता। बहन से विवाद के बाद घर से निकली 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के गिरधरडीह गांव निवासी महमूदा 29 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे घर से निकली थी। काफी समय बाद भी वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों की चिंताएं गिरधरडीह निवासी सबनम बानो पत्नी मोहरम अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री महमूदा का 29 अगस्त की सुबह अपनी सगी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों ने पहले आसपास और गां...