बलरामपुर, अगस्त 8 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पांच-छह अगस्त की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे परिजनों की नींद खुली तो किशोरी अपने बिस्तर पर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

परिजनों की आशंका तहरीर में परिजनों ने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले ...