Balrampur News: बढ़ते जाम से हलकान उतरौला, स्थायी समाधान की मांग
बलरामपुर, जुलाई 11 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। नगर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। सुबह से देर शाम तक मुख्य बाजारों और प्रमुख चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्कूली बच्चे, मरीज, व्यापारी व नौकरीपेशा लोग रोजाना समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार ऑटो चालकों की मनमानी, सड़क किनारे अतिक्रमण और पार्किंग व्यवस्था का अभाव जाम की मुख्य वजह है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा, राजा बाजार, हटन रोड, ज्वाला महारानी मंदिर और पुराना अस्पताल क्षेत्र में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार एम्बुलेंस भी जाम में फंस जाती है। नगरवासियों ने प्रशासन से ऑटो स्टैंड निर्धारित करने, नियमित अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने, बाजार क्षेत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.