Balrampur News: बच्चों ने दिया यातायात नियमों का पालन करने का संदेश
बलरामपुर, जुलाई 28 -- Balrampur News: सादुल्लानगर, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय रेहरा बाजार प्रथम में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से कक्षा चार के विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टर बनाकर यातायात नियमों की जानकारी दी। बच्चों ने ट्रैफिक लाइटों के संकेतों, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने घर और गांव के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में कक्षाध्यापक कृष्ण कुमार मिश्र ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। छात्रा मानवी वर्मा, अलका सिंह, खुशी, हेमा विश्वकर्मा, प्रज्ञा चतुर्वेदी, प्रियांशु गुप्ता, अनन्या गौतम, राधिका कुशवाहा, निखिल गुप्ता सहित अन्य विद्यार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.