बलरामपुर, अक्टूबर 13 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के भीखपुर गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भीखपुर निवासी पिंकी तिवारी पत्नी रविन्द्र तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर उनके पट्टीदार के जेठ के लड़कों आकाश तिवारी और विनोद तिवारी पुत्र भानू प्रताप तिवारी से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि 11 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने घर के दरवाजे पर मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बच्चों के विवाद में महिला को लाठी-डंडों से पीटा, दो पर केस इसी दौरान दोनों आरोपी वहां पहुंचे और गाली-गलौज ...