बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को जिले में एक से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को आयु वर्ग के अनुसार कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीमारी या अन्य कारणों से दवा लेने से छूटने वाले बच्चों को 14 अगस्त को मॉप-अप दिवस पर दवा दी जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने अभिभावकों से अपील किया है कि वे निर्धारित दिवस पर बच्चों को कृमिनाशक दवा अवश्य दिलाएं। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों में एनीमिया, कमजोरी और पोषण की कमी हो सकती है। साथ ही इसका असर बच्चों के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास और एकाग्रता पर भी पड़ता है। यह भी पढ़ें- 12.42 लाख बच्चे कल खाएंगे कीड़े मारने की दवा जिला स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी अरविंद मिश...