Balrampur News: फुलवरिया बाईपास पर महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद की प्रतिमा लगाने की मांग
बलरामपुर, जुलाई 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिला युवा अधिवक्ता एसोसिएशन ने मंगलवार को फुलवरिया बाईपास चौराहे पर महाराजा स्वर्गीय पाटेश्वरी प्रसाद की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना है कि कि महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद ने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है। उनकी स्मृति में जिले के प्रमुख प्रवेश द्वार पर प्रतिमा स्थापित कर उन्हें स्थायी सम्मान दिया जाना चाहिए। एसोसिएशन अध्यक्ष मृगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि फुलवरिया बाईपास चौराहा जिले का प्रमुख प्रवेश द्वार और महत्वपूर्ण यातायात केंद्र है। यहां महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद की प्रतिमा स्थापित होने से नई पीढ़ी उनके व्यक्तित्व, समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों से प्रेरणा प्राप्त करेगी। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.