Balrampur News: फसल नुकसान से प्रभावित किसानों को मिले अनुदान के स्वीकृति पत्र
बलरामपुर, अक्टूबर 12 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए सोमवार को जिले में कृषि निवेश अनुदान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार के साथ ही सदर, तुलसीपुर और उतरौला तहसीलों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान फसल क्षति से प्रभावित किसानों को अनुदान के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और सदर विधायक पल्टूराम के प्रतिनिधि ने किसानों को स्वीकृति पत्र दिए। कार्यक्रम में प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को हुए नुकसान के बदले शासन की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता की जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- Bahraich News: आपदा प्रभावित 3,875 किसानों को मिले 64.70 लाख रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.