बलरामपुर, अक्टूबर 9 -- Balrampur News: बलरामपुर। सादुल्लानगर पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिए ठगी के शिकार युवक को 12 हजार रुपये वापस कराए हैं। सीतापुर जिले के परसेण्डीपुरवा निवासी मो. आरिफ वर्तमान में सादुल्लानगर क्षेत्र के अहिरौला में रहते हैं। उनके दोस्त का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर साइबर ठग ने खुद को विदेश में फंसा बताया और वहां से निकलने के लिए मदद मांगी। इसके बाद युवक से रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर साइबर हेल्पडेस्क टीम ने तकनीकी जांच की और संबंधित बैंक से संपर्क कर ठगी की रकम ठग के खाते में होल्ड कराई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: जरवा पुलिस ने पीड़ित को वापस कराए 4900 रुपये इसके बाद पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस ...