बलरामपुर, अगस्त 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोगुला माफी में कथित रूप से फर्जी दानपत्र और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने के प्रयास का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सीता, चेतन उर्फ महेश, सोनू उर्फ हरीश, जोखू और गुरई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। मुकदमे में जालसाजी, कूटरचना, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एफआईआर के अनुसार, विवादित भूमि मूल रूप से बृजमोहन पुत्र राम प्रसाद के नाम दर्ज थी। उनके निधन के बाद राजस्व अभिलेखों में वैधानिक उत्तराधिकारियों के नाम वरासत दर्ज हुई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: फर्जी दानपत्र से जमीन हड़पने की साजिश का आरोप, पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज बाद में भूमि विवाद उपजिलाध...