बलरामपुर, जुलाई 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सरिया खरीद के नाम पर फर्जी टैक्स इनवॉइस तैयार कर करीब 14.45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में कोतवाली नगर पुलिस ने एक निजी कंपनी के तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले को आर्थिक अपराध से जुड़ा मानते हुए बैंकिंग लेनदेन, टैक्स इनवॉइस, ई-वे बिल और अन्य दस्तावेजों की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, उतरौला रोड स्थित भगवतीगंज निवासी रविन्द्र कुमार गुप्ता, जो पीकेआरजी इंफ्रा बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं, ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी कंपनी ने निर्माण कार्य के लिए शाकंभरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड, कोलकाता से एलिगे...