Balrampur News: प्रमुख तीन चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, जल निकासी की होगी व्यवस्था
बलरामपुर, अगस्त 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नगर के प्रमुख एवं व्यस्ततम चौराहों को स्वच्छ, सुंदर, आकर्षक और सुव्यवस्थित स्वरूप देने की दिशा में नगर पालिका परिषद ने कवायद तेज कर दी है। शनिवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने घास मंडी चौराहा, मेजर चौराहा और गर्ल्स कॉलेज चौराहा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित सौंदर्यीकरण व कायाकल्प कार्यों की संभावनाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष ने तीनों चौराहों की वर्तमान स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। अध्यक्ष ने तीनों स्थानों पर यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, हरियाली, उपलब्ध स्थान, राहगीरों व स्थानीय नागरिकों की विभिन्न सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.