बलरामपुर, जुलाई 25 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। अमर वीरांगना ईश्वरी देवी के शौर्य, त्याग और ऐतिहासिक योगदान को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से ईश्वरी देवी संघर्ष समिति का गठन किया गया। समिति ने शासन-प्रशासन से इटावा चौराहा पर वीरांगना ईश्वरी देवी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के साथ क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर अमर वीरांगना ईश्वरी देवी स्वागत द्वार का भव्य निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही वीरांगना से जुड़े ऐतिहासिक अवशेषों एवं स्मृतियों को संरक्षित कर धरोहर के रूप में विकसित करने की भी अपील की गई है, ताकि नई पीढ़ी उनके शौर्य और बलिदान से प्रेरणा ले सके। समिति के गठन में संतोष कुमार यादव को अध्यक्ष, श्यामू सिंह को उपाध्यक्ष, सचिन रमेश चंद्र गुप्ता को सचिव, मसूद अनवर को कोषाध्यक्ष व प्रदीप कुमार मिश्र को लेखा परीक्षक चुना गया। यह ...