बलरामपुर, सितम्बर 27 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के इटवा चौराहा स्थित एसएसबी कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर तेज आंधी-बारिश के दौरान दो बिजली के पोल और दो बड़े पेड़ गिर गए। इससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क पर पोल और पेड़ पड़े होने के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी संबंधित विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। पोल गिरने से कॉलोनी की बिजली आपूर्ति भी ठप है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Siwan News पचरुखी में दो दिनों से आंधी-पानी का कहर, बिजली व्यवस्था ठप कॉलोनीवासियों ने नगर पंचायत और विद्युत विभाग के अध...