बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम कलवारी के मजरे रेहरवा में पैसे के लेन-देन को लेकर एक युवक की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम रेहरवा निवासी पंकज चौहान के अनुसार उसने करीब एक महीने पहले कृष्णाराम चौधरी के ईंट-भट्ठे पर नौकरी छोड़ दी थी। आरोप है कि नौकरी के दौरान हुए पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में 24 अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे जब वह गांव में मंदिर के पास बैठा था, तभी कृष्णाराम चौधरी, उसके पुत्र कपिल चौधरी व कमल चौधरी और विजय वहां पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, जान से मारने की धमकी पीड़ित का आरोप है कि चारों ने उसके ...