बलरामपुर, अक्टूबर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के कोलवा गांव में पैतृक भूमि पर निर्माण कार्य कराने को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित का आरोप है कि वह नींव की खुदाई करा रहा था, तभी दो लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई की और जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोलवा निवासी बाबूराम पुत्र महादेव के मुताबिक वह अपनी पैतृक भूमि पर नींव की खुदाई करा रहे थे। तभी गांव के रामलक्ष्मण पुत्र महादेव व विनोद पुत्र रामलक्ष्मण मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे बाबूराम को चोटें आईं। पीड़ित के मुताबिक पिटाई के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्र...