बलरामपुर, अक्टूबर 4 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। विकासखंड गैसड़ी के बघेलखंड के पास स्थित पेरा पुल का एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों के लिए खतरा बनता जा रहा है। लोगों ने बताया कि पुल के दोनों ओर सड़क के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में गिरकर अब तक दर्जनों बाइक सवार घायल हो चुके हैं। क्षेत्रवासी संतोष मौर्य, विरंजन जायसवाल, छेदी यादव, सुरजीत यादव और दिलीप विश्वकर्मा ने बताया कि बारिश का पानी गड्ढों के रास्ते सड़क के नीचे पहुंच रहा है। इससे मिट्टी खोखली होने के साथ सड़क पर दरारें पड़ने लगी हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो एप्रोच मार्ग का बड़ा हिस्सा पेरा नाले में समा सकता है। क्षेत्र वासियों ने बताया कि पुल से प्रतिदिन सैकड़ों किसान, स्कूली बच्चे और अन्य लोग आवागमन करते हैं। रात म...