बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। हर्रैया थाना क्षेत्र के शंकरपुर गिरगिटही गांव में पेड़-पौधे लगाने को लेकर विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने एक व्यक्ति को गाली-गलौज कर डंडे से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी जिक्री पुत्र नजीर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गुरुवार को पेड़-पौधे लगाने की बात को लेकर गांव के ही जब्बार, अलीम व साफिया से विवाद हो गया। तीनों ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में उनके दाहिने हाथ की अंगुली में चोट आई। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने घटना के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके...