बलरामपुर, सितम्बर 10 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कोइलरा में पेड़ के विवाद को लेकर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक के सिर में चोट लगी। बचाव करने पहुंची उसकी मां और दो बहनों के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाली-गलौज के बाद बढ़ा विवाद

विवाद का विवरण ग्राम कोइलरा निवासी बृजमोहन यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मकान के पास स्थित बकायन और यूकेलिप्टस के पेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि आठ सितंबर की शाम करीब छह बजे अली मोहम्मद, उसके बेटे मोहम्मद शरीफ और परिवार के अन्य सदस्यों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लाठी-ड...