Balrampur News: पूर्व छात्रों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत
बलरामपुर, जुलाई 25 -- Balrampur News: तुलसीपुर। रामविलास अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वंदना सभा का आयोजन किया गया। आयोजित सभा में विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर वर्तमान छात्रों को प्रेरित किया। दीप प्रज्वलन के बाद उन्होंने कहानी और रोचक खेल के माध्यम से मेहनत, अनुशासन और संस्कारों का महत्व समझाया और अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्य शशांक गौरव त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व छात्रों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.