Balrampur News: पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर बीमार बुजुर्ग को पीटा
बलरामपुर, जुलाई 15 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़री में पुश्तैनी भूमि पर कथित अवैध कब्ज़े का विरोध करना एक बीमार बुजुर्ग को भारी पड़ गया। पीड़ित का आरोप है कि कब्ज़ा हटाने की बात कहने पर गांव के कुछ लोगों ने एकजुट होकर उसके साथ गाली-गलौज की, जमीन पर पटककर लात-घूसों से मारपीट की और दोबारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम कोड़री निवासी निरहू पुत्र सुखलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पुश्तैनी गृह भूमि पर गांव के कुछ लोग जबरन कब्ज़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि 13 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे जब उन्होंने अपनी भूमि से कब्ज़ा हटाने का विरोध किया तो विपक्षी भड़क गए। पहले गाली-गलौज की गई, फिर धक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.