बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पत्नी व तीन बच्चों को ले जाने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे व्यक्ति को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, गाली-गलौज व पिटाई के आरोप में विशेष न्यायालय एससी-एसटी ने पुलिसकर्मियों समेत नौ लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया है। विशेष न्यायाधीश अवधेश कुमार द्वितीय ने परिवादी का बयान दर्ज करने के लिए 17 नवंबर की तिथि निर्धारित की है। ललिया थाना क्षेत्र निवासी अमरजीत सोनकर ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते चार अगस्त को वह मजदूरी करने गया था। रात करीब नौ बजे घर लौटा तो पत्नी निर्मला देवी और तीन बच्चे सात वर्षीय अजीत, चार वर्षीय सुमित व डेढ़ वर्षीय ज्योति गायब मिले। घर में रखे बक्से का ताला भी टूटा हुआ था। उसमें रखे करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 45 ...