बलरामपुर, नवम्बर 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जनगणना की तैयारियों के तहत रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में स्वगणना कार्यशाला का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी संदीप केला और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित कार्यशाला में पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वगणना की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य जनगणना कार्य को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को जागरूक करना और ऑनलाइन स्वगणना प्रक्रिया से परिचित कराना रहा। कार्यशाला के दौरान जनगणना अधिकारी महेंद्र कुमार ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वगणना की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना करने के तरीके, आवश्यक जानकारियां दर्ज करने और प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावध...