बलरामपुर, जुलाई 12 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। थाना हरैया क्षेत्र के इंदिरा नगर कॉलोनी में पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना हरैया पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई व परिवार की सुरक्षा की मांग की है। इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी रवि प्रताप पुत्र बांकेराम ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उन्होंने पूर्व में अमर सिंह पुत्र तेजराम व गड्डू पुत्र भोड़ के विरुद्ध एक मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उसी मुकदमे की रंजिश को लेकर शनिवार रात करीब एक बजे दोनों आरोपी अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उनके घर में घुस आए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुराने मुकदमे की रंजिश में घर में घुसकर पीटा पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने घर म...