Balrampur News: पुरानी रंजिश में लोहे की रॉड से हमला, एक घायल
बलरामपुर, अक्टूबर 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के भुसहर ऊंचवा गांव निवासी एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश में लोहे की रॉड और मोटे लकड़ी के फट्टे से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने से पीड़ित लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार भुसहर ऊंचवा गांव निवासी छोटे लाल पुत्र गिरधारी लाल 20 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे भगवानपुर स्थित पिंगल प्रसाद के घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके गांव निवासी श्याम लाल पुत्र सुखनन्दन वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने छोटे लाल पर लोहे की रॉड व जलाने के लिए इस्तेमाल होने वाले मोटे कोरदार लकड़ी के फट्टे से हमला कर दिया। हमलावर ने उनके स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.