बलरामपुर, सितम्बर 10 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के भटपुरवा चौराहे पर पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ग्राम खुटेहना निवासी सूर्य प्रताप मिश्रा पुत्र स्व. त्रिगुगी नरायन मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी है।तहरीर के अनुसार, सात सितंबर की रात करीब आठ बजे वह बलरामपुर से घर लौट रहे थे। भटपुरवा चौराहे के पास राम किशोर वर्मा पुत्र जगप्रसाद निवासी हांसडीह बुधनगर ने तीन अज्ञात साथियों के साथ उन्हें घेर लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की गई। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। हमले में उनके बाएं चेहरे और आंख के नीचे चोटें आईं।प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नौ सितंबर को राम ...