Balrampur News: पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-सरिया से हमला, सिर फटा
बलरामपुर, नवम्बर 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के खरहरगढ़ही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर लाठी और लोहे की सरिया से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक हर्षित का सिर फट गया और उसे गंभीर चोटें आईं। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी कौशल मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 अक्टूबर को सुबह करीब 11:45 बजे उनका बेटा हर्षित गांव के बाहर सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर फन्टू पुत्र राम अचल और उसके बेटे सत्यम ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से हर्षित पर हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और शरीर पर कई चोटें आईं। मारपीट के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.