बलरामपुर, अक्टूबर 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के खगईजोत गांव में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर महिला पर लाठी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में महिला की बायीं आंख के नीचे गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खगईजोत निवासी सरिता सिंह पत्नी आशीष कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे वह घर में अकेली थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली मिना सिंह पत्नी अनूप कुमार सिंह कथित तौर पर लाठी लेकर उनके घर में घुस आई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पड़ोसियों ने महिला को बेरहमी से पीटा, केस आरोप है कि पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने के बाद आरोपी ने उन पर लाठी से हमला क...