बलरामपुर, नवम्बर 7 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम झौहना में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। खेत से घर लौट रही महिला को गांव के ही एक युवक ने रास्ते में रोककर बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम झौहना निवासी सुनीता पत्नी रामजस ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दो नवंबर शाम करीब सात बजे वह अपने खेत से काम निपटाकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान गांव का ही रामगोपाल पुत्र नानमून पीछे से आया और पुरानी रंजिश को लेकर उनके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से पटाई शुरू कर दी। पीड़िता क...