Balrampur News: पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर जानलेवा हमला, सिर में लोहे की रॉड लगने से युवक गंभीर
बलरामपुर, सितम्बर 1 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के धुसाह (बहराइच रोड) में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के पास घात लगाकर बैठे दो युवकों ने दोनों भाइयों को रोककर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर दोनों भाइयों को बचाया जा सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम धुसाह निवासी पंकज यादव पुत्र ननके यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह अपने भाई दुर्गेश यादव के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही सुनील यादव और मनीष यादव पुत्रगण राधेश्याम यादव ने जिसस एंड म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.