बलरामपुर, नवम्बर 10 -- Balrampur News: गौरा चौराहा, संवाददाता। थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के वीरपुर पोखरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सात लोगों ने दंपती को रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, थप्पड़ों और घूंसों से हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरपुर पोखरा निवासी संकेत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात नवंबर की सुबह करीब 9:30 बजे वह अपनी पत्नी इजलासा सिंह के साथ दुकान से घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही रिंकू सिंह, मिंकू सिंह और मोनू सिंह पुत्र दरोगा सिंह, तरुण सिंह पुत्र इंद्रसेन सिंह, आशीष सिंह व नीरज सिंह पुत्र मनोज सिंह व छोटू सिंह पुत्र राजेश सिंह ने उन्हें रोक लिया। ...